HARIDWAR

हरिद्वार में 55 शिक्षकों का प्रमोशन

शिक्षा विभाग ने पदोन्नति सूची जारी कर दी है। पिछले एक वर्ष से शिक्षक एसोसिएशन शिक्षकों की पदोन्नति की मांग कर रही थी। 33 सहायक अध्यापकों को राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति दी गई है। जबकि 32 सहायक अध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के पदों पर पदोन्नति दी गई है। शिक्षा विभाग ने इससे पहले बीते वर्ष मई माह में पदोन्नति की थी। शिक्षा विभाग ने अगले 15 दिन में पदोन्नति लेने के निर्देश दिए हैं। अगर पदोन्नति नहीं ली जाती तो, आगामी तीन वर्षों तक पदोन्नति पर विचार नहीं किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आशुतोष भंडारी ने बताया कि शिक्षकों को पदोन्नति लेने के निर्देश दिए हैं। पदोन्नति नहीं लेने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी