HARIDWAR

प्रधानमंत्री स्वनिधि मंच का हुआ गठन, अध्यक्ष बने संजय चोपड़ा

 

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रभावित कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री स्वनिधि मंच का गठन किया है। सर्वसम्मति से संजय चोपड़ा को मंच का अध्यक्ष चुना गया है। संजय चोपड़ा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में उत्तराखंड सरकार की और से हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा सात हजार असंगठित क्षेत्र के रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर सहित मेहनतकश श्रमिकों को योजनाबद्ध तरीके से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभार्थी बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जोकि हर्ष का विषय है। इस दौरान कंधारी धर्मशाला में संजय चोपड़ा का फूल- मालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर श्रमिक कल्याण परिषद के कुंवर सिंह मंडवाल, राजेश खुराना, अवधेश कोठियाल, राजेश दुआ, श्रमिक नेता राजकुमार, कुलदीप खन्ना, कमल शर्मा, चंदन सिंह रावत, खुशीराम, चंद्रकांत रावत आदि शामिल रहे।