HARIDWAR

राष्ट्रीय लोक अदालत 11 सितंबर को

हरिद्वार।

जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार विवेक भारती शर्मा की अध्यक्षता में 11 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हरिद्वार, रुडक़ी एवं लक्सर स्थित न्यायालय, श्रम न्यायालय एवं जिला उपभोक्ता फोरम में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के शमनीय वाद, 138 एनआई ऐक्ट, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, धन वसूली वाद, श्रम वाद, बिजली, पानी एवं अन्य बिल भुगतान वाद, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी वाद, राजस्व वाद, अन्य सिविल वाद, उपभोक्ता फोरम से संबंधित वादों को निस्तारण हेतु रखा जाएगा। जो कोई भी वादकारी अपना वाद राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहता है। वह अपना प्रार्थना-पत्र न्यायालय में स्वयं अथवा अधिवक्ता के माध्यम से या जिला न्यायालय की ईमेल आईडी स्रद्भ-द्धड्डह्म्-ह्वड्ड-ञ्चठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर वाद को निस्तारण हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत करा सकता है।