HARIDWAR

यात्रा सीजन आते ही चला प्रशासन का बुलडोजर

हरिद्वार

यात्रा सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ तथा ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है। वैसे तो हाईवे पर जाम की स्थिति अक्सर बनी रहती है लेकिन सबसे अधिक समस्या बाल्मीकि चौक ललतारो पुल से लेकर बिरला घाट चंडी चौक तक लगने वाले जाम से होती है। जिससे यात्रियों यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के निर्देश पर आज उप जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी सिंचाई विभाग तथा जल निगम के अधिकारियों ने चंडी चौक बिरला घाट से बाल्मीकि चौक ललतारो पुल तक सभी सरकारी, गैर सरकारी अतिक्रमण को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया। इस अभियान की शुरुआत बिरला घाट पर बने जल निगम के सीवेज पंपिंग स्टेशन से की गई। बुलडोजर से पंपिंग स्टेशन की बाउंड्री वॉल गिरा दी गई तथा इसी की सीध में आने वाले सभी अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग की ललतारो नाले के अंदर मुख्य सड़क से लगभग 8 मीटर चौड़ी करने की योजना है ताकि चंडी चौक से बाल्मीकि चौक तक फोरलेन सड़क बनाई जा सके। इस योजना को देखते हुए ललतारो नाले पर लगी लोहे की जाली भी ध्वस्त कर दी गई। उप जिलाधिकारी राणा का कहना है कि अतिक्रमण केवल सरकारी जमीन से हटाया जा रहा है शीघ्र ही अतिक्रमण मुक्त स्थान पर स्वीकृत योजना के अनुसार काम शुरू कर दिया जाएगा।