HARIDWAR

भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार

कोतवाली नगर पुलिस ने गश्त के दौरान क्षेत्र से एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से भारी मात्रा में स्मैकए इलेक्ट्रॉनिक तराजू व नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर एसएसआई मुकेश थलेड़ी ने बताया कि रोड़ीबेल वाला चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह रावत अपने सहयोगी कर्मियों के साथ बीती देर शाम को क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र से एक स्मैक तस्कर को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने 07 ग्राम स्मैकए इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 42 हजार की नगदी बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सत्य प्रकाश गिरि चेला महेन्द्र आरती गिरि निवासी गाजीवाला हिमालयन स्कूल के सामने श्यामपुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।