रानीपुर क्षेत्र से चाकू व तमंचे के साथ पांच गिरफ्तार
हरिद्वार
कोतवाली रानीपुर पुलिस ने मंगलवार की देर शाम को गश्त के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से पांच संदिग्धों को दबोचा है। जिनमें चार के पास से एक-एक चाकू और एक के पास से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बीती देर शाम को पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस के गश्ती दल ने अलग-अलग क्षेत्रों से पांच लोगों को दबोचा है। जिनमें दो संदिग्धों को कृपालनगर जाने वाला खाली ग्राउण्ड रानीपुर के पास से और तीन को सेंबल के पेड के पास दादूपुर गोविन्दपुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम कृष्णा पुत्र नरसिंह गुप्ता निवासी म.नं. 868 विष्णु लोक कालोनी थाना रानीपुर हरिद्वारए विक्की कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी निर्मल बस्ती शिवालिक नगर थाना रानीपुर हरिद्वारए शिव कुमार पुत्र श्याम सिंह निवासी पीरपुरा थाना मंगलौर हरिद्वारए शिवा पुत्र बालेन्द्र नि. गजरजुड्डा थाना मंगलौर हरिद्वार और रॉबिन कुमार पुत्र फकीर चन्द नि. पीरपुरा थाना मंगलौर हरिद्वार बताया है। जिनमें शिव कुमार के पास से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस और अन्य से एक-एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

