HARIDWAR

सिडकुल क्षेत्र से गांजा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (ईएमएस)। सिडकुल पुलिस ने मंगलवार की शाम को गश्त के दौरान क्षेत्र से एक नशा बेचने वाले को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि पुलिस बीती शाम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर आन्नेकी पुल के पास से एक संदिग्ध को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मिंटू कुमार पुत्र जमुनाराम निवासी मोहल्ला छेबियान रविदास मन्दिर के पास भगवानपुर हाल रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने गांजा तस्कर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।