HARIDWARTRENDING NEWS

पशुओं पर अत्याचार रोकने को आगे आए पुलिसकर्मी

हरिद्वार।

बेजुबानों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए जिला पुलिस मुख्यालय कैंपस स्थित सभागार में पशु कल्याण संबंधी कानून विषयक कार्यशाला का आयोजन हुआ। जहां पुलिस को पशुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए आगे आने की अपील की गई। पशु प्रेमी गौरी मोलेखी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह भी पशुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर आवाज उठा सकते है। जरुरी नहीं कि शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई की जाए। पशु अधिकार कार्यकर्ता रूबीना, नितिन ने भी सर्वोच्च न्यायालय एवं केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिए गए निर्देश के संबंध में पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। एसएसपी अजय सिंह, एसपी क्राइम रेखा यादव, एएसपी संचार विपिन कुमार, प्रशिक्षु आईपीएस निहारिका तोमर व सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने पहुंचकर अतिथियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।