HARIDWARTRENDING NEWS

युवा साधु समाज ने की लोकसभा चुनाव में स्वामी को टिकट की मांग

हरिद्वार।

महंत शिवम महाराज ने कहा है कि हरिद्वार संतों की नगरी है। इसलिए किसी संत को ही लोकसभा में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी का सांसद धर्म व अध्यात्म से जुड़ा व्यक्ति ही होना चाहिए। जिससे धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप हरिद्वार का विकास हो सके। उन्होंने इसके लिए भाजपा से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को टिकट दिए जाने की वकालत की। मीडिया को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री के रूप में स्वमी यतीश्वरानंद के पास कार्य करने का अनुभव भी है। संत के सांसद चुने जाने से हरिद्वार का आध्यात्मिक गौरव बढ़ेगा और धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप विकास होगा।बता दें कि स्वामी को टिकट दिए जाने की पैरवी करने वाले संत शिवम महंत के पिता ऋषिश्वरानंद कांग्रेस पार्टी में सक्रिय है। 2013 में मेयर के चुनाव में वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके है। महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी के अलावा कई महामंडलेश्वर भी हरिद्वार लोक सभा सीट से संत को टिकट दिए जाने की पैरवी कर चुके है।