HARIDWARTRENDING NEWSUTTARAKHAND

कोश्यारी ने किया विवेकानंद हॉस्पिटल का निरीक्षण

हरिद्वार।

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान वह पंचकर्मा सेंटर का लोकापर्ण किया। लोक कल्याण की भावना से विवेकानंद हॉस्पिटल के द्वारा जनहित में किए हुए कार्यों की सराहना की। हॉस्पिटल के ओपीडी वार्ड, लैब, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्स-रे कक्ष का अवलोकन किया। सभी को जनसेवा कार्यों में लगे रहने की प्रेरणा प्रदान की। इस मौके पर डॉ. प्रवीण रेड्डी, हरजीत सिंह, डॉ. योगेश पांडे आदि शामिल रहे।