HARIDWARTRENDING NEWSUTTARAKHAND

हरिद्वार में कोरोना के 6 नए केस

हरिद्वार।

हरिद्वार के अलग-अलग इलाकों में कोरोना के छह नए मरीज मिले हैं। 182 लोगों की कोरोना जांच में से छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें तीन मरीज रुड़की क्षेत्र से हैं। जबकि नारसन और लक्सर से एक एक कोरोना हैं। वहीं एक मरीज क्षेत्र से है। जो कि जॉली ग्रांट में कोरोना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में वर्तमान समय में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 16 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोरोना पॉजिटिव एक मरीज मिलिट्री अस्पताल रुड़की में भर्ती हैं। जबकि एक रुड़की के और एक बहादराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती है। जबकि 13 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।