HARIDWARTRENDING NEWSUTTARAKHAND

राष्ट्रीय व्यापार मण्डल ने की शहर इकाई की घोषणा

हरिद्वार 

राष्ट्रीय व्यापार मण्डल की एक बैठक आर्यनगर स्थित एक होटल मे आहूत की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने ज्वालापुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदुमन अग्रवाल की संस्तुति पर पूर्व शहर अध्यक्ष एड. सागर गोयल को जिला महामंत्री घोषित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष ने शहर संरक्षक गौरव मैसोन को बनाया गयकोषाध्यक्ष अर्पणा। शहर कार्यकारिणी में शहर अध्यक्ष हरविन्दर सिंह, महामंत्री मृत्युजंय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अर्पण ग्रोवर को बनाया गया। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर अनुराग त्यागी, अवनिश भारद्वाज, श्रीराम मुकेश वर्मा, नोमान अंसारी, सचिव पद पर राजेश मल्होत्रा, सन्नी मेसोन, वंशज वर्मा, दलजीत सिंह, संगठन मंत्री गबरू चौहान, अर्पित अग्रवाल, श्याम तेश्वर, केतन गुलाटी, मीडिया प्रभारी पीयूष वालिया, विकास अरोरा, प्रिंस अग्रवाल, प्रवेश अंसारी, प्रवक्ता विशाल मिगलानी, कानूनी सलाहकार अर्पित तुंबरिया को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपक दत्ता, चिराग शर्मा, विक्की, राजीव गिरधर, विकास कुमार, इनाम अली को नियुक्त किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि ज्वालापुर मे जीरो जोन, अतिक्रमण, पार्किंग, सुलभ शौचालय आदि को लेकर अनेक समस्या है अब ये नई कार्यकारिणी सभी व्यापारियों को चाहे वह किसी भी गुट का हो साथ लेकर हर समस्या के लिए कार्य करेगी, प्रत्येक व्यापारी की आवाज ये व्यापार मण्डल बनेगा। बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त शहर अध्यक्ष हरविन्दर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मण्डल और व्यापारियों ने जिस विश्वास के साथ मुझको चुना है। मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूगा और ज्वालापुर में अब कोई भी विभाग बिना व्यापार मण्डल को साथ लिए किसी भी दुकान पर छापामारी नहीं कर पाएगा। किसी भी व्यापारी का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नवनियुक्त महामंत्री मृत्युंजय अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अर्पण ग्रोवर ने सुंयक्त रूप से कहा कि व्यापारी की समस्या को बुलंद तरीके से उठाया जाएगा और उसके समाधान के लिए किसी भी स्तर तक जाना पड़े या आंदोलन करना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे। बैठक का संचालन सुदीश श्रोत्रोय ने किया। बैठक मे मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष कनखल पंकज सवन्नी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशोक गिरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिरोही, जिला प्रवक्ता संजय सिन्हा, युवा जिला उपाध्यक्ष आशीष पंवार, जिला महामंत्री संगीत बंसल, विनीत धीमान, अरविंद कुमार, संजीव कुमार व पुष्पेन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।