HARIDWARTRENDING NEWSUTTARAKHAND

जेई/एई भर्ती प्रकरण में 96 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

हरिद्वार 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि 03 फरवरी 2023 थाना कनखल में एई/जेई प्रकरण के सम्बंध में मुकदमा दर्ज हुआ था। एसआईटी ने परीक्षा निवारण व 7,8,13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान नामजद आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशादेही पर पेपर लीक कराने तथा छात्रों से धन लेकर परीक्षा से पूर्व अवैध तरीके से भिन्न-भिन्न स्थानों पर पेपर पढ़ाया जाना पाया गया। जेईधएई भर्ती परीक्षा में धांधली के सम्बन्ध दर्ज मुकदमे में एसआईटी द्वारा दिन रात कार्यवाही कर अब तक की कार्यवाही में 21 आरोपियों जिनके द्वारा नकल गिरोह चलाया जा रहा था। जिन्हे पूर्व में ही गठित एसआईटी द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैए जो वर्तमान में जेल में है। विवेचना में उनको प्रयाप्त साक्ष्यों के आधार पर दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध आरोप पत्र मा. न्यायालय प्रेषित किया गया है साथ ही नकल करने वाले 75 छात्रों को भी पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर उनके विरुद्ध आरोप पत्र मा. न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है। जिसमें उक्त आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक कार्यवाही मा. न्यायालय से की जायेगी। साथ ही अभियुक्तों से विवेचना के दौरान धनराशि 20 लाख 49 हजार रुपये की रिकवरी की गयी व आरोपी अनुराग के बैंक खाते में 13 लाख 41 हजार फ्रीज करवाये गये एंव आरोपी संजीव चर्तुवेदी द्वारा उक्त धनराशि से क्रय की गयी करीब 35 लाख की ज्वैलरी बरामद करते हुए विधिक कार्यवाही की गयी। कप्तान सोमवार को रोशनाबाद पुलिस कार्यालय सभागार में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने बताया कि एसआईटी द्वारा पटवारी भर्ती प्रकरण में अभी तक 20 आरोपियों एंव 40 छात्रों सहित 60 लोगों के खिलाफ प्रयाप्त साक्ष्यों के आधार पर मा. न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया जा चुका है साथ ही अभियुक्तों से 45 लाख 70 हजार रुपयों की रिकवरी कर विधिक कार्यवाही की गयी। आरोपियों में संजीव चतुर्वेदी अनुभाग अधिकारी अतिगोपन अनुभाग-3, राज्य लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड जनपद हरिद्वार, रितु चतुर्वेदी, रामकुमार, अंकुश, संजय धारीवाल, संजीव कुमार गागलहेड़ी सहारनपुर यूपी, मनीष गणेशपुर रुड़की, संजीव कुमार सहरसा बिहार, अमित गागलहेड़ी सहारनपुर यूपी, अभयराम लक्सर जनपद हरिद्वार, सोनू उर्फ खड़कू सहारनपुर, दीपेन्द्र पंवार उर्फ सोनू उधमसिहं नगर, राजपाल गागलहेड़ी सहारनपुर, नितिन चौहान सिडकुल हरिद्वार, संजय धारीवाल मंगलौर हरिद्वार, सुनील सैनी लक्सर हरिद्वार, अनुराग पाण्डेय उर्फ अनुराग कुमार बलिया, विवेक उर्फ विक्की भगवानपुर, हरिद्वार, अवनीश उर्फ अश्वनी मंगलौर, हरिद्वार, डेविड लक्सर हरिद्वार, विशू वेनिवाल मंगलौर हरिद्वार, धर्मेन्द्र कुमार बुग्गावाला हरिद्वार, संदीप गागलहेड़ी सहारनपुर और सुधीर धारीवाल उर्फ सतीश उर्फ सुशील मंगलौर हरिद्वार के खिलाफ आरोप पत्र प्रेषित किये गये हैं। साथ ही 75 अभ्यर्थियों के विरुद्ध धारा 3,9 परीक्षा निवारण अधिनियम में आरोप पत्र प्रेषित किया गया है। उन्होंने बताया कि एसआईटी की विवेचना आगे भी प्रचलित है विवेचना में जो नाम प्रकाश में आ रहे हैं उनकी पेपर लिंक मामले में संलिप्ता पाई जाती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई एसआईटी द्वारा अमल में लाई जाएगी। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ सिटी जूही मनराल, सीओ मंगलौर बहादुर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।