HARIDWAR

सिडकुल क्षेत्र में झगड़ा करते पांच गिरफ्तार

हरिद्वार

सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में झगड़ा करते हुए हंगामा करने वाले पांच युवकों को दबोचा है। जिनके खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि बीती शाम को कुछ लड़के किसी बात को लेकर राजपूत विहार कॉलोनी रावली महदूद सिडकुल में सार्वजनिक स्थल पर झगड़ा करते हुए हंगामा कर रहे थे। जिनको आसपास के लोगों समेत राहगिरों ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन नहीं मानने पर लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ रहे लड़कों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लड़कों ने पुलिस की मौजूदगी में ही झगड़ना व हंगामा करना जारी रखा। जिस पर पुलिस ने पांच लड़कों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अरविन्द पुत्र इन्द्रपाल निवासी उदयपुर सचेंडभ् कानपुर हाल रावली महदूद सिडकुल, अर्जुन पुत्र घसीटा निवासी लालीपुर सचेंडी कानपुर रावली महदूद, अमर पुत्र कल्लू निवासी ग्राम रनिया अगबरपुर कानपुर हाल रावली महदूद सिडकुल, नारायण पुत्र दलारे निवासी ग्राम लालीपुर सचेंडी कानपुर हाल रावली महदूद सिडकुल और डिंपल कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी दौलतपुर जापडचेडी नकुल सहारनपुर हाल राजपूत विकार कॉलोनी सिडकुल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में चालान कर दिया।