HARIDWAR

कच्ची शराब बनाने की भट्टी समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार

 

कोतवाली लक्सर पुलिस ने सूचना पर कच्ची शराब बनाने की भट्टी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को दबोचा है। पुलिस टीम ने मौके से कच्ची शराब, लाहन, शराब बनाने की भट्टी व उपकरण बरामद किये है। पुलिस ने भट्टी व लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली लक्सर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना पर ग्राम सेठपुर लक्सर निवासी मेनपाल पुत्र किशनाल के घेर पर छापा मारकर कच्ची शराब बनाने की भट्टी भंडाफोड किया है। पुलिस टीम ने मौके से आरोपी मेनपाल को दबोच लिया। पुलिस टीम ने मौके से 05 लीटर कच्ची शराबए 100 लीटर लाहन, भट्टी और उपकरण बरामद किये है। टीम ने भट्टी और लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। जबकि कच्ची शराब व उपकरण को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।