ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
हरिद्वार। ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना क्षेत्र के लालपुल के पास रेलवे लाइन पर सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। प्रथमदृष्टया मामला आत्म्हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

