HARIDWAR

पथरी में तेज हवा चलने से तीन घंटे गुल रही बिजली

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव की हो गया। जलभराव से जहां लोगों को परेशानी हुई वहीं, लोगो को गर्मी से राहत मिली। बारिश के साथ हवा चलने से क्षेत्र में तीन घंटे बिजली गुल रही। किसानों की गेहूं की फसलों को बारिश से नुकसान पहुंचा है। बारिश होने के कारण गांवों के रास्तों पर लोगों को जलभराव से मुश्किल हुई। पथरी फीडर से जुड़े गांव में बुधवार को तीन घंटे बिजली गुल रही। ऊर्जा निगम के अधिकारियों से हुई बातचीत में हवा से कोई नुकसान होने की सूचना नहीं है। बारिश से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें हैं। कुछ किसानों की गेहूं की फसल कटाई के बाद खेतों में पड़ी है। कटी हुई फसल को नुकसान पहुंच रहा है। इस माह होने वाली बारिश अन्य फसलों को जीवनदान देने का काम करेगी। बारिश से गांव की निकासी का ठीक उपाय नहीं होने से कुछ ग्रामीणों के घरों में पानी भर गया। पानी भरने से घर का सामान भी भीग गया है। कर्षि विशेषज्ञ राजा राम ने बताया कि जिन किसानों की गेहूं की फसल अभी खेतों में खड़ी है उन्हें नुकसान पहुंचेगा। साथ ही किसानों को भूसा का भी नुकसान हो रहा है। बारिश में भीगने से भूसा काला पड़ जाएगा।