HARIDWAR

महानगर कांग्रेस ने की राज्यपाल को ज्ञापन भेज मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी की मांग

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन को सिटी मजिस्ट्रेट की गैर मौजूदगी में तहसीलदार को सौंपा। महानगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने कानून को अपने हाथ में लिया है। जो संविधान के खिलाफ है। जिसके लिए कैबिनेट मंत्री को बर्खास्त किया जाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर ने कहा कि कैबिनेट मंत्री द्वारा सरेआम सड़क पर की गई मारपीट से पूरे देश में उत्तराखंड की छवि धूमिल हुई है। जिसके लिए हम उनकी बर्खास्तगी की मांग करते हैं। इस अवसर पर पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद कैलाश भट्ट, पार्षद इसरार सलमानी, पूर्व राज्य मंत्री नईम अख्तर कुरैशी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल, नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, पार्षद रियाज अंसारी, पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, शहाबुद्दीन अंसारी, सोम त्यागी,पार्षद जफर अब्बासी, ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू, जिला महासचिव यूथ कांग्रेस शुभम जोशी, जतिन हाण्डा, विकास चंद्रा, इकबाल मुन्ना, गुलबीर सिंह, वेदांत उपाध्याय, संजय पार्शा, अरविंद चंचल मौजूद रहे।