अलग-अलग थाना पुलिस ने चाकुओं के साथ तीन को दबोचा
हरिद्वार
अलग-अलग थाना पुलिस ने क्षेत्र से गश्त के दौरान तीन संदिग्धों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने एक-एक चाकू बरामद किये हैं। जिनमें एक कनखल थाना क्षेत्र और दो सिडकुल थाना क्षेत्र से पकड़े गये हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कनखल थाना एसओ नरेश राठौर ने बताया कि बीती शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध खोखरा तिराह पर नजर आया। जोकि पुलिस को देखकर भाग खड़ा हुआ। जिसपर पुलिस को शक होने पर उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम दीपक पुत्र शशिकांत निवासी घोड़ा अस्पताल मायापुर कोतवाली नगर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। वहीं सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि पुलिस बीती शाम को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को दो संदिग्ध एबीपी चौक सिडकुल पर देखे गये। जोकि पुलिस को देखकर छुपने का प्रयास करने लगे। जिनकी गतिविधियों को देखकर पुलिस को उन शक होने पर उनको हिरासत में लेकर तलाशी ली गयी। जिनके पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर थाने पहुंची। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम साजिद पुत्र शहीद अहमद निवासी ग्राम गढ़मीरपुर रानीपुर हरिद्वार और आशु पुत्र शिवानंद निवासी शिव मन्दिर के समीप रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। दोनों थानो की पुलिस ने आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेल दिया।

