HARIDWARUTTARAKHAND

नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेशाध्यक्ष ने दिलाई शपथ

हरिद्वार

राष्ट्रीय व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह आर्यनगर स्थित होटल मे आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों मे शहर संरक्षक गौरव मैसोन व सुनील वर्माए शहर अध्यक्ष हरविन्दर सिंह, महामंत्री मृत्युंजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अर्पण ग्रोवर रहे। साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए मुकेश वर्मा, अनुराग त्यागी, अवनिश भारद्वाज, श्रीराम, नोमान अंसारी, सचिव पद के लिए राजेश मल्होत्रा, सन्नी मेसोन, वंशज वर्मा, दलजीत सिंह, ताहिर अली, संगठन मंत्री गबरू चौहान, अर्पित अग्रवाल, श्याम तेश्वर, केतन गुलाटी, राहुल भारद्वाज, मीडिया प्रभारी पीयूष वालिया विकास अरोरा, प्रिंस अग्रवाल, प्रवेश अंसारी, प्रवक्ता दीपक पटपटीया, प्रियम बब्बर, विशाल मिगलानी, कानूनी सलाहकार अर्पित तुंबरिया, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपक दत्ता, चिराग शर्मा, विक्की, राजीव, गिरधर, विकास कुमार, इनाम अली, सचिन अरोरा व मनीष मल्होत्रा रहे। कार्यक्रम में व्यापारी की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारी आयोग बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। शपथ ग्रहण समारोह मे मुख्य अतिथि आखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव रवीन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि व्यापारी की समस्या उठाने के लिए व्यापारियो को एक आयोग मिल जाना चाहिए और राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के व्यापारी नेताओं को हम देख रहे हैं कि वो किसी भी नाम के व्यापारी की पीड़ा को दो दशकों से उठाते आ रहे हैं और उनके अनेक आन्दोलन सफल रहे हैं आगे भी ईश्वर इनको ओर अधिक मजबूत बनाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि आज व्यापारी की समस्या के लिए एकल खिड़की बनाई जानी चाहिए। व्यापारी को अपनी पीड़ा या सुझाव के लिए एक मंच दिया जाना चाहिए। व्यापारी आयोग व्यापारी और सरकार के बीच सेतु का कार्य करेगा, हर बात को लेकर सरकार व व्यापारी का टकराव हो जाता है, क्योकि बीच में कोई पुल नहीं है, ऐसे में ये आयोग सेतु का कार्य करते हुए माहौल को ठीक रखने में सहायक होगा। शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि पूर्व राज्यमंत्री विजय सारस्वत व ऋषिश्वरानन्द महाराज ने कहा की व्यापारी की समस्या उठाने के लिए या अपनी कोई मांग मनवाने के लिए एक मजबूत संगठन जरूरी है और राष्ट्रीय व्यापार मण्डल एक बड़ा और मजबूत संगठन है पहले भी अनेक आन्दोलन करते हुए सरकार से अपनी माँग मनवाई है। शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल व समाज सेविका पूनम भगत ने कहा कि व्यापारी की हर समस्या में हम हर पल तत्पर है और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय व्यापार मण्डल एक मिल का पत्थर साबित हुआ है। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष हरविंदर सिंह व महामंत्री मृत्युंजय अग्रवाल ने कहा कि जिस आशा व विश्वास के साथ संगठन व व्यापारियों ने हमको चुना है हम उस पर खरा उतरने के लिए दिन रात व्यापारी हितों में कार्य करेंगे और जहाँ व्यापारी का पसीना गिरेगा, वहां हम खून बहा देंगे। बैठक का संचालन सुदीश श्रोत्रिय व कोषाध्यक्ष अर्पित अरोरा ने सभी आए हुए अतिथियो का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब व्यापारी की आवाज को दबाने की कोई कोशिश सफल नहीं होने दी जाएगी। शपथ समारोह में मुख्यरूप से समाज सेवी जगदीश लाल पाहवा, जिलाध्यक्ष प्रदुमन अग्रवाल, जिला महामंत्री एड़ सागर कुमार, जिला महामंत्री संगीता बंसल, शहर अध्यक्ष कनखल पंकज सवन्नी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशोक गिरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिरोही, जिला प्रवक्ता संजय सिन्हा, युवा जिला उपाध्यक्ष आशीष पंवार, विनीत धीमान, अरविंद कुमार, संजीव कुमार, विजय धीमान व पुष्पेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।