HARIDWAR

ज्वालापुर क्षेत्र से दो चाकू के साथ गिरफ्तार

हरिद्वार

ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान अलग-अलग जगह से दो संदिग्धों को दबोचा है। जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उनकी अंटी से एक-एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुिलस ने अलग-अलग जगह पर दो संदिग्ध नजर आये। जोकि पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। जिनपर पुलिस को शक होने पर उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेेने पर पुलिस ने उनकी अंटी से एक-एक चाकू बरामद किया। लेकिन क्षेत्र में चाकू लेकर धुमने की अपनी मंशा को जाहिर नहीं किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम कासिफ पुत्र मुन्ना अहवावनगर कोतवाली ज्वालापुर और साजिद पुत्र सगीर छोटी इक्कड़ थाना पथरी हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।