HARIDWAR

बहादराबाद क्षेत्र से दो नशा सौदागर गिरफ्तार

 

हरिद्वार
बहादराबाद पुलिस ने उत्तराखण्ड ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 अभियान के तहत क्षेत्र में गश्त के दौरान अलग-अलग जगह से दो नशा सौदागरों को दबोचा है। जिनमेें एक आरोपी के पास से भारी मात्रा में स्मैक तो दूसरे के पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। बहादराबाद थाना एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गश्ती दल ने सूचना पर नहर पटरी पर बनी मजार के पास से एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने 6.57 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम ब्रजपाल पुत्र मांगेराम निवासी सलेमपुर चौक एचपी पेट्रोल पंप के सामने थाना सिडकुल हरिद्वार बताया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस के गश्ती दल ने पूर्व विधायक के कैंप कार्यालय जाने वाले रास्ते से एक शराब तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने 48 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किये हैं। पूछताछ के दौरान शराब तस्कर ने अपना नाम सद्दाम पुत्र मोहम्मद कलवा निवासी रावली महदूद थाना रानीपुर बताया है। पुलिस ने दोनों नशा सौदागरों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।