मेडीकल कालेज की मदद से सीएचसी में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
चमोली। विकासखंड के देवलीबगड़ में स्वास्थ्य विभाग ने 58 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा। इस दौरान आयुष्मान कार्ड भी बनवाए गए। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने बताया कि हर ग्रामीण का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जन जाति बहुल गांव देवलीबगड़ में आयोजित शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा विभिन्न जानकारयां दी गई। चमोली स्वास्थ्य विभाग के मीडिया समन्वयक उदय रावत ने बताया कि मेडीकल कालेज की मदद से हर सीएचसी में अब स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। बताया कि बुधवार से शुरू हुए आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत छूटे हुए सभी ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इस मौके पर अंग दान और डेंगू जैसी संक्रामक बीमारी की जानकारी भी दी गई। शिविर में डा. वीपी पुरोहित, डा. विशाल, संजय कुमार, सूरज, मीना, संजीव सहित अन्य मौजूद थे।

