पनियाला रोड की बदहाली को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना
रुड़की। शहर की एक रोड को लेकर कांग्रेस कार्याकर्ताओं ने धरना दिया। कहा कि पनियाला रोड की बदहाल सहीं नहीं होने पर आमरण अनशन करेंगे। कहा कि रोड के खराब होने से करीब तीस हजार आबादी को परेशानी हो रही है। कांग्रेश के प्रदेश महासचिव एवं नगर निगम के पूर्व पार्षद विकास त्यागी के नेतृत्व में गढ़वाल सभा के पास धरना दिया गया। शासन प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि दस दिनों के अंदर सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी कर्मिक व आमरण अनशन करने पर मजबूर होंगे। धरना स्थल पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव विकास त्यागी ने कहा कि यह सड़क पिछले कई सालों से जर्जर स्थिति में है। यहां करीब तीस हजार की आबादी को परेशानी हो रही है। धरना स्थल पर पूर्व प्रधानाध्यापक आंदोलनकारी सदस्य प्रेम सिंह रावत, नरोत्तम त्यागी, पूर्व प्रधान कमला बंबोला, ओबीसी के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी, हेमेंद्र चौधरी, दीपक वर्मा प्रेमसागर पुरी, भूषण त्यागी, सेवाराम त्यागी, मेला राम प्रजापति, सलमान, रईस अहमद, तुषार अरोड़ा, उदिता जैन, रितु कंडियाल, मनोज शर्मा, हर्ष वर्धन शर्मा, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।

