प्रतिबंधित मांस के साथ दो धरे, एक फरार
रुड़की। पुलिस ने टीम बनाकर मौके पर छापा मारा तो मौके पर मौजूद लोग पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने दो लोगों को मौके पर पकड़ लिया, जबकि तीसरा वहां से भाग गया। पुलिस ने मौके से 157 किलो प्रतिबंधित मांस, कटान उपकरण और बाइक बरामद की है। मामले में शादाब और वसीम निवासी सिरचंदी थाना भगवानपुर को गिरफ्तार किया। जबकि शाहनवाज निवासी गांव सिरचन्दी फरार है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय पूनिया, सुंदर सिंह, रमेश चौहान, संजय और सचिन पांडे शामिल रहे।

