HARIDWAR

युवाओं को नशे से बचाने की अपील

रुड़की। सरकार के नशामुक्त देवभूमि अभियान के तहत लक्सर कोतवाली पुलिस ने रायसी में जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ गोष्ठी में भाग लिया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने कहा कि नशा हमारे समाज के लिए एक बहुत बड़ा अभिशाप है। जिस युवा पीढ़ी को आगे जाकर देश को संभालने की जिम्मेदारी निभानी है, उनको नशे की लत से दूर रखना हमारे समाज के लिए चुनौती है। एसएसआई अंकुर शर्मा ने कहा कि शासन और प्रशासन इस सामाजिक बुराई को तभी खत्म कर सकते हैं, जब उन्हें समाज का भी सहयोग मिले। उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान में शामिल होकर पुलिस की मदद करने का आह्वान किया।