UTTARAKHAND

प्राधिकरण के माध्मय से दी कानून की जानकारी

बागेश्वर। जिला विधिक प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व एबीडीएल पब्लिक स्कूल में विधक जागरूकता शिविर लगाया गया। प्राधिकारण के सचिव जयेन्द्र सिंह ने स्कूल के बच्चों को साइबर क्राइम, इंटरनेट एवं सोशल मिडिया में फ्रॉड न्यूज, स्कैम एवं नशे एवं ड्रग्स से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। साथ ही बाल श्रम के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बाल श्रम कराना कानूनन जुर्मा है। कोई भी इस तरह के कार्य न करें। कानून में सभी के हित सुरक्षित हैं। विधिक प्राधिकारण कानूनी सहायता भी प्रदान कराता है।