CRIMEHARIDWAR

आपस में झगड़ते पांच लोग शांतिभंग में गिरफ्तार

हरिद्वार

शराब के नशे में धुत पांच लोग गुरूवार की रात को किसी बात को लेकर शिवमूर्ति   चौक के पास आपस में झगड़ते हुए सार्वजनिक स्थल पर हंगामा कर रहे थे। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ते पांचों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ शांतिभंग में चालान किया गया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि बीती रात शिवमूर्ति चौक के पास कुछ लोग नशे में घुत होकर किसी बात को लेकर आपस में झगड़ते हुए हंगामा कर रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आपस में झगड़ रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन पांचों नशे में धुत होने के कारण उनका आपस में झगड़ना जारी रहा। जिसके मनसूबों को देखते हुए पलिस ने पांचों लोगों सूरज रावत पुत्र सते सिंह निवासी गुडकोट टिहरी गढ़वाल हाल हरकी पैड़ी फ्रेडडिल रेेस्टोरेंट हरिद्वार, योगेश पुत्र भगवान सिंह निवासी घनसाली टिहरी गढ़वाल हाल हाल हरकी पैडी फ्रेडडिल रेेस्टोरेंट हरिद्वार, दर्शन सिंह नेगी पुत्र बालम सिंह निवासी गैरसैंण चमोली हाल पंतजली के पास होटल देव बहादराबाद हरिद्वार, हरीश जुयाल पुत्र पिताम्बर दत्त निवासी उपरोक्त और विरेन्द्र पुत्र खुशहाल सिंह निवासी गैरसैंण चमोली हाल रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में चालान किया है।