CRIMEHARIDWAR

मायापुर क्षेत्र से सट्टा माफिया सहित दो गिरफ्तार, एक फरार

हरिद्वार

कोतवाली नगर क्षेत्र मायापुर से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक सट्टा माफिया को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाख चालीस हजार की नदगी बरामद की है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र से एक ओर सट्टा कारोबारी को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची व नगदी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। कोेतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि गुरूवार की शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि मायापुर रामलीला ग्राउंड गेट पर दो सट्टा माफिया अवैध धंधे को संचालित कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे, तो पाया कि दो युवक आवाज लगाकर सट्टा लगवा रहे थे। जिनके द्वारा दस रूपये में आठ सौ और सौ रूपये में आठ हजार पाने की आवाजें लगाई जा रही थी। पुलिस को देखते ही दोनों सट्टा माफिया मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने दबोचे गये आरोपी के पास से एक लाख चालीस हजार की नगदी बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम पंकज पुत्र सुखबीर सिंह निवासी निर्मला सराय मायापुर हरिद्वार और फरार साथी का नाम सचिन त्यागी पुत्र वेदप्रकाश निवासी उपरोक्त बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने गुरूवार की देर शाम को ब्रह्मपुरी हरिद्वार से एक ओर सट्टा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम प्रदीप पुत्र थान सिंह निवासी सम्भल गेट चंदौसी यूपी हाल ब्रह्मपुरी हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टा पर्ची व नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।