सिडकुल में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार – जेल में बंद तीसरे साथी को रिमांड में लेने की तैयारी
हरिद्वार –
सिडकुल थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुई दो दुकानों में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने लाखों का चोरी किया गया माल बरामद किया है। जबकि गिरोह का एक सदस्य मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जेल में बंद है। जिसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, आरोपी दुकान से चोरी किए गए कई मोबाइल फोन ओएलएक्स के माध्यम से बेच चुके हैं। घटना का खुलासा नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने सिडकुल थाना परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि 04 जुलाई 2020 में राजेंद्र सिंह पुत्र गोपाल निवासी शिवालिक नगर रानीपुर ने रावली महदूद स्थित महालक्ष्मी एंड इलेक्ट्रॉनिक का अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर लाखों रुपए की माल चोरी करने और विवेक खन्ना पुत्र सुभाष चंद्र खन्ना निवासी शिवालिक नगर रानीपुर ने डेंसो चैक के पास स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 06 दिसंबर 2020 को लाखों का माल चोरी करने के सम्बंध में तहरीर देते हुए शिकायत की थी। पुलिस ने उक्त दोनों घटनाओं के सम्बंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने चोरी के खुलासे के लिए सर्विसलांस की भी मदद लेते हुए घटना स्थल क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए चोरों की पहचान के प्रयास किए जा किये गये साथ ही चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था। पुलिस चोरी की दोनों घटनाओं के चोरों की तलाश में जुटी थी कि इसी दौरान सिडकुल प्रभारी लखपत सिंह बुटोला को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक रावली महदूद मार्ग पर चोरी की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने इसी सूचना पर बिना वक्त गंवाये पुलिस कर्मियों के साथ बताये गये स्थल की घेराबंदी का दोनों संदिग्धों को दबोच लिया। जिनको थाने लाकर पूछताछ की गयी, लेकिन प्रारम्भ में दोनों पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगे। लेकिन पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो दोनों टूट गये और क्षेत्र में हुई दोनों चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पूछताछ के दौराान आरोपियों ने अपना नााम अपना दीपक पुत्र ऋषिपाल निवासी चुड़ियाला मीरापुर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी धनपुरा पथरी व पारुल पुत्र अखिलेश निवासी सुजावलपुर तंबौर सीतापुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी डेंसो चैक सिडकुल बताया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से दोनों दुकानों से चोरी किया गया लाखों का माल बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि दुकान से चोरी किए गए कुछ मोबाइल उन्होंने ओएलएक्स के माध्यम से बेच दिए हैं कुछ मोबाइल उनके साथ चोरी की वारदात में शामिल राहुल के कब्जे में है जो 04 फरवरी 2021 में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जेल में बंद है। आरोपियों ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने से पूर्व वह क्षेत्र की रैकी करते थे और रात के समय दुकान के ताले तोड़कर दो लोग दुकान में अंदर चले जाते थे और कीमती सामान व नगदी चोरी कर बैग में भर लेते थे, जबकि उनका तीसरा साथी दुकान के बाहर निगरानी करता है अगर कुछ गड़बड़ लगती है तो वह उनको फोन पर सूचित कर देता है। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपने-अपने कमरे पर चले जाते और बाद में चोरी किए गए सामान का बंटवारा करते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मेडिकल के पश्चात न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब जेल में बंद तीसरे आरोपी राहुल को जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

