dehradun

कनक चौक पर तड़के तीन बजे गिरा पेड़ फायर टीम ने हटाया

देहरादून। कनक चौक पर परेड ग्राउंड के पास शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे यूके लिप्टस का बड़ा पेड़ भरभराकर सड़क गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग की दोनों लेन बंद हो गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एफएसओ देहरादून सुनील दत्त तिवारी ने बताया कि लीड फायर मैन प्रभाकर डबराल, फायरमैन दिवाकर व महेश सेमवाल चालक सुनील रावत संग लकड़ी काटने के स्वचालित उपकरण लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुछ ही मिनट में पेड़ को काटकर सड़क से हटा दिया। इसके बाद मौके पर यातायात सुचारू हो गया। गनीमत रही कि पेड़ तड़के गिरा। इस दौरान यहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। दिन के वक्त गिरा होता तो यहां ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। इसमें कोई चपेट में आ सकता था। पेड़ गिरा होने के दौरान भी कोई वाहन तेज गति में आता तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था।