HARIDWARTRENDING NEWSUTTARAKHAND

हरिद्वार

पावन धाम आश्रम भूपतवाला में गीता भवन ट्रस्ट सोसाइटी की ओर से मंगलवार को आधार कार्ड कैंप लगवाया जाएगा। सुबह 10 बज से चार बजे तक कैंप चलेगा। कैंप में नए आधार कार्ड भी बनाये जाएंगे। संस्था के महामंत्री सुनील गर्ग व कंट्रोलर ट्रस्टी अंशुल श्रीकुंज ने बताया कि यूआईडीएआई के देहरादून केंद्र प्रबंधक रतन सिंह कंडारी के निर्देशन में इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए आईडी और एड्रेस प्रूफ प्रमाण देना होगा। आईडी प्रूफ में पासपोर्ट, पैन, राशन कार्ड, वोटर आईडी, डीएल, विकलांगता प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि में से एक देना होगा। एड्रेस प्रूफ के लिए पासपोर्ट, राशन कार्ड, वोटर आईडी, किसान पासबुक, विकलांगता प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, यूआईडीएआई स्टैण्डर्ड सर्टिफिकेट, बिजली या पानी का बिल जो स्वयं के नाम हो आदि दे सकते हैं।