कैदियों के लिए हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
हरिद्वार
जिला कारागार के 1400 से अधिक कैदियों की विभिन्न जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला कारागर में किया गया। कैंप का शुभारंभ करते हुए सीएमओ ने कहा कि यह कैंप एक माह तक चलेगा। जिसमें कैदियों की एचआईवी, एसटीआई, टीबी और हैप्टाईटिस की स्क्रीनिंग, काउंसलिंग एवं जांचकर उपचार किया जाएगा। जिला कारागार अधीक्षक मनोज कुमार, एचआईवी कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. आरके सिंह, खुशपाल मंहत, अनिल नेगी, अवनीश कुमार, दीपक कुमार, सलीम, अवदेश कुमार, वासुदेव, राजन बडोनी, विनोद तिवारी, मोहन कुमार, सौरभ आदि मौजूद रहे।

