सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर झगड़ते तीन गिरफ्तार
हरिद्वार
बहादराबाद पुलिस ने भूमि पर अवैधा कब्जे को लेकर आपस में झगड़ते हुए हंगामा करते तीन लोगों को पुलिस ने दबोचा है। जिनके खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में सरकारी भूमि पर रखे खोखे को लेकर कुछ लोग अपनी-अपनी दावेदारी दिखाते झगड़ रहे थे। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन नहीं मानने पर लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर झगड़ रहे लोगों को शांत करते हुए मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया। लेकिन तीनों आरोपी सरकारी भूमि पर अपनी-अपनी दावेदारी जताते हुए पुलिस की मौजूदगी में ही एक-दूसरे के साथ मारपीट कर हंगामा करने लगे। जिससे क्षेत्र में शांतिभंग होने की आंशका को देखते हुए पुलिस ने तीनों को अपनी हिरासत में ले थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम महबूब पुत्र नियाज निवासी बढेड़ी राजपूतान थाना बहादराबाद, साहिल पुत्र महबूब निवासी उपरोक्त और बाला पुत्र शरीफ निवासी ग्राम फोरीनगर शान्तरशाह बताया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया, जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

