315 बोर के तमंचे व चाकू के साथ दो गिरफ्तार
हरिद्वार
बहादराबाद पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान सोमवार की देर शाम को दो संदिग्धाों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दूसरे से एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधिात धााराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। लेकिन आरोपियों ने तमंचा व चाकू लेकर क्षेत्र में घूमने की अपनी मंशा को जाहिर नहीं किया है। बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि बीती देर शाम को शान्तरशाह चौकी चेतक क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान चेतक सिपाहियों ने सहदेव पुलिया के पास दो संदिग्धाों को दबोचा है। जिनकी तलाशी लेने पर चेतक ने एक युवक के पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दूसरे युवक के पास से एक चाकू बरामद किया है। चेतक दोनों आरोपियों को लेकर चौकी पहुंची। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम आरिफ पुत्र तालिब और अजमल पुत्र मुबारिक निवासीगण रामपुर चुंगी प्रधान वाली गली थाना सिविल लाइन रुड़की हरिद्वार बताया है। लेकिन आरोपियों ने तमंचा व चाकू लेकर क्षेत्र में घूमने की अपनी मंशा को जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

