CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

एमआर के साथ 4.50 लाख की ठगी, केस दर्ज

हरिद्वार

ज्वालापुर निवासी एमआर के साथ टप्पेबाजों ने 4.50 लाख की ठगी कर दी। आरोपियों ने नकली सोने को असली बताकर बेचने का झांसा दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गुघाल रोड ज्वालापुर निवासी अंकुर वर्मा पुत्र प्रकाश चन्द्र वर्मा पेशे से एमआर है। घटना नौ मई की है। जब आर्यनगर चौक के पास अंकुर शर्मा को दो युवक मिले। परिचय होने के बाद शाम को दोनों युवक ने एमआर को रोड़ीबेलवाला चौकी क्षेत्र स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में बुलाया। जहां आरोपियों ने एमआर को नकली सोना दिया और साढ़े 4.50 लाख रुपये लेकर गायब हो गए। कुछ देर बाद उन्हें ठगी का पता चला तो परेशान हो गए। कई दिन बाद आकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। दावा किया हे कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।