मोदी के विकास के विजन को साकार कर रहे सीएम: रविंद्रपुरी
हरिद्वार
अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के विजन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साकार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 528 गरीबों को आवास की चाबीयां सौंपे जाने की प्रशंसा की। महंत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं में शामिल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों का अपने घर का सपना साकार हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना को पूरा कर इसका लाभ गरीबों तक पहुंचाने के लिए सीएम साधुवाद और बधाई के पात्र हैं। निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रामरतन गिरी ने भी गरीबों को आवास प्रदान करने पर सीएम की सराहना की।
