शिविर में 68 लोगों ने किया रक्तदान
हरिद्वार
मुस्कान फाउंडेशन के संस्थापक नीरज मलिक की स्मृति में संस्था ने कनखल स्थित आश्रम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 68 लोगों ने रक्तदान किया। मुस्कान फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा मलिक ने बताया कि संस्था नीरज मलिक की स्मृति में उनके जन्मदिन और पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करती है। शिविर का उद्घाटन रानीपुर विधायक आदेश चौहान, महामंडलेश्वर कपिल मुनि और आचार्य करुणेश मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। रक्तदान शिविर में पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जगदीश लाल पाहवा, राकेश पाहवा, अरुण कुमार पाठक, आशीष कुमार झा, सुनील दत्त पांडे भी पहुंचे। रक्तदान शिविर का संचालन जॉली ग्रांट स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट के चिकित्सकों व कुशल स्टाफ की देखरेख में किया गया। रक्तदान करने वालों में जॉली मलिक, मधुर अरोड़ा, रेनू अरोरा, शैलेश कुमार, कुलतेज सिंह, पूनम सिंह, सोनू भारद्वाज, अशोक जुनेजा, ध्रुव वासन, राजीव गुप्ता, ओम ठाकुर, प्रताप कश्यप, रंजीत नेगी, भूपेंद्र कुमार, अखिल, कपिल रोहल्लिा, पवन चौधरी, आसिफ अली, रवीश सैनी, सुशील कुमार, गिरीश चंद्र, यशपाल सिंह, रोहतास गिरी, संदीप आदि मौजूद रहे।
