महाधिवक्ता कार्यालय परीक्षा का परिणाम जारी
हरिद्वार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से अनुवादक द्विभाषीय ( अंग्रेजी एवं हिन्दी) महाधिवक्ता कार्यालय परीक्षा-2022 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। आयोग की ओर से लिखित और कम्प्यूटर संचालन तथा अंग्रेजी एवं हिन्दी की टंकण की परीक्षाओं के परिणाम के आधार पर श्रेष्ठता क्रम में दो अभ्यर्थियों का अंतिम चयन का परिणाम जारी कर दिया गया है।
