बिजनौर के युवक को असलहे संग दबोचा
हरिद्वार
किसी वारदात को अंजाम देने के मकसद से घूम रहे बिजनौर के एक युवक को शहर कोतवाली पुलिस ने देसी तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो के पास एक व्यक्ति के असलहे से लैस होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया। जिसकी पहचान संदीप निवासी ग्राम मोहम्मदपुर लक्खू मंडावर जिला बिजनौर यूपी के रूप में हुई।
