प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में प्रयासरत
हरिद्वार
अविरल प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम के साथ एलायंस टू एंड प्लास्टिक वेस्ट (एईपीडब्लू) और जीआईजेड ने गंगा में प्लास्टिक के कचरे को कम करने की दिशा में कार्य किया है। एलायंस टू एंड प्लास्टिक वेस्ट (एईपीडब्लू) की चीफ एडवाइजर, साउथ एशिया एशा सार के मुताबिक स्थानीय स्टेक होल्डर्स के साथ साझेदारी कर काम करना प्रोजेक्ट के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा। इस दिशा में सबसे बड़ी उपलब्धि मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) की स्थापना है। निगम के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट की स्थापना हुई है। जिसकी क्षमता 5 टन प्रतिदिन है। एशा सार ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम और अपने प्रोजेक्ट पार्टनर जीआईजेड के साथ मिलकर हम इस पवित्र शहर को प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में प्रयासरत रहे।
