मेडिकल कालेज से जिले के चिकित्सालय को संबद्ध करने को लेकर हुई बैठक
हरिद्वार
हरिद्वार में बनाए जा रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज के साथ जिला, महिला जिला और उप जिला चिकित्सालय को सम्बद्ध किये जाने को लेकरजिला अस्पताल में एक बैठक आयोजित की गई। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सीपी त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में निर्देशित किया गया कि तीनों चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज के छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए तय मानकों को पूरा कर लें। केंद्र से आने वाली टीम उसका निरीक्षण करेगी। उसके बाद ही मेडिकल कॉलेज के छात्र- छात्रा इन चिकित्सालयों में चिकित्सीय प्रशिक्षण ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि जब तक राजकीय मेडिकल कॉलेज में चिकित्सालय की शुरुआत नहीं हो जाती तब तक इन अस्पतालों में मेडिकल के छात्र प्रशिक्षण लेगें। बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. रंगील सिंह रैना, सीएमओ डॉ. मनीष दत्त, उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता शामिल रहे।

