कनखल क्षेत्र से तीन चाकुओं के साथ गिरफ्तार
हरिद्वार
कनखल पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से तीन संदिग्धों को दबोचा है जिनके पास से पुलिस ने एक-एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कनखल थाना एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि बीती रात पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रें से तीन संदिग्धों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने एक-एक चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम संजीव साहू पुत्र स्वर्गीय नत्थू साहू निवासी मोहल्ला मालियांन ज्वालापुर, गौरव साहू पुत्र मूलचंद निवासी नई मस्जिद के पीछे ज्वालापुर और विष्णु साहू पुत्र पप्पू साहू निवासी मोहल्ला कडच्छ ज्वालापुर बताया है लेकिन आरोपियों ने चाकू लेकर क्षेत्र में घुमाने की अपनी मंशा को जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिाय। जिनको मेडिकल के बाद न्यायायलय में पेश कर जेल भेज दिया।

