HARIDWARUTTARAKHAND

व्यापारियों ने भेल के ईडी और सम्पदा विभाग के खिलाफ भरी हुंकार

हरिद्वार

भाजपा के व्यापारी नेताओ ने मीडिया को जारी बयान में भेल के ईडी और सम्पदा विभाग की कड़े शब्दो मे निंदा करते हुए कहा कि भेल किसी की निजी जागीर नहीं है, की कोई भी अपने तुगलकी फरमान जारी कर हरिद्वार की जनता का शोषण कर सके। ये भारत सरकार का हरिद्वार को तोहफा है अगर ये रवैया ठीक नही हुआ तो आन्दोलन का वो रूप देखने को मिलेगा। जिसकी कल्पना भी भेल ने नहीं की होगी। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भाजयुमो व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापार मण्डल संजीव चौधरी ने कहा कि भेल के ईडी की शिकायत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारी उद्योगमंत्री को की जाएगी की ये खुद को राजा समझ रहे है और एक तानाशाही राजा की तरह रोज तुगलकी फरमान जारी कर रहे है। ये केन्द्र सरकार का उपक्रम हरिद्वार को दिया हुआ तोहफा है ना की किसी निजी जागिर है, कभी दुकानदारो के शोषण का फरमान, तो कभी आम लोगों के साथ बदतमीजी, तो कभी स्टेडियम को बंद कर देना, तुलगी फरमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वरना भेल के ईडी और सम्पदा विभाग के खिलाफ आन्दोलन खड़ा किया जाएगा। श्री चौधरी ने कहा कि हरिद्वार देश मे हुए बड़े-बड़े आन्दोलन की जन्मभूमि रहा है, तो हमको अपना हक लेना आता है, भेल के अधिकारी अपनी हदो में रहते हुए काम करे। यदि शहर के जनता को या व्यापारियो को परेशान किया गया तो परिणाम अच्छे नहीं होगे। बयान जारी करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश महामंत्री राष्ट्रीय व्यापार मण्डल सुदीश श्रोत्रीय ने कहा कि भेल के अधिकारियो रवैया ऐसा है जैसे वह अपने किसी निजी संपत्ति के लिए बोल रहे हैं, वो भूल रहे हैं उनसे पहले कोई और उस कुर्सी पर बैठा था उनके बाद कोई और बैठेगा। उन्होंने कहा कि अब पानी सर से ऊपर चला गया है और अब तक भेल अधिकारियो के तालिबानी फरमान आए है अब शहर की जनता का फरमान सुनने के लिए और उसके परिणाम भुगतने के लिए भी भेल के ऐसे अधिकारी तैयार हो जाए। आम जनता के साथ मारपीट की जा रही है। व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है अब इसका जवाब दिया जाएगा, आज से ही भेल के ऐसे अधिकारी अपना ये रवैया ठीक कर ले नही तो आन्दोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।