विधायक ने पानी की टंकी पर लगवाया जनरेटर, पेयजल किल्लत दूर की
हरिद्वार। क्षेत्र में दो दिनों से हो रही पानी की किल्लत को देखते हुए विधायक अनुपमा रावत ने कई गांवों की टंकी पर जरनेटर लगाकर पानी की समस्या को दूर किया। गांव मिस्सरपुर, पंजनहेड़ी, किसनपुर, कटारपुर जियापोता, अजीतपुर, फेरुपुर आदि गांवों में बिजली न होने से पानी की समस्या हो रही थी। ग्रामीण सुनील कुमार, रमेश कुमार, निगम, राकेश, राजेश, दीपक, मनोज कुमार ने विधायक का आभार जताया है।

