सरकारी रुपये का प्रयोग जनहित में होना चाहिए: विधायक
हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला में सड़क निर्माण कार्य का विधायक रवि बहादुर ने स्थानीय निवासियों के साथ नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि सरकारी रुपये का प्रयोग जनहित में होना चाहिए। विधानसभा क्षेत्र में अभी बहुत कार्य होने हैं। लोगों से कार्य के प्रस्ताव लिए जा रहे हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नदीम अली, प्रधान मीर आलम, आबाद खान, जगपाल सिंह, सैफ अली, बाबर अली, नफीस अली, सोनू कश्यप, महरूफ सलमानी आदि शामिल रहे।

