चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार
रुड़की। पुलिस ने अलग-अलग दो जगह से दो युवकों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को गश्त के दौरान अमरपुर काजी गांव के पास चकमार्ग पर एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम यूनुस निवासी मानकपुर थाना झबरेड़ा बताया। खेड़ी शिकोहपुर गांव के पास एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। उससे भी एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम नासिर निवासी खेड़ी शिकोहापुर बताया।

