HARIDWAR

लोस चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : रोहेला

–
रुड़की। भाजपा की रुड़की जिला इकाई के दोनों मंडलों की कार्यसमिति की बैठक रहमतपुर गांव में हुई। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री विनय रोहेला ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। कहा कि इसके लिए लोकसभा क्षेत्र, विधानसभा क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए कमेटियों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से महा जनसम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में रहने वाले परिवारों से जनसम्पर्क कर उनको पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।