मासूम के अपहरणकर्ता को जेल भेजा
रुड़की। मासूम के अपहरणकर्ता को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। अपहरणकर्ता से पुलिस कोई भी अहम जानकारी हासिल नहीं कर पाई है। अपहरणकर्ता को नशे का आदी बताया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर में शनिवार सुबह 11 बजे के आसपास एक संदिग्ध पहुंचा था। उसने घर के बाहर खेल रहे डेढ़ वर्षीय बच्चे को गोद में उठा जाने लगा था। इस बीच अन्य बच्चों ने शोर मचाकर लोगों को इकठ्ठा कर लिया था। क्षेत्रवासियों ने संदिग्ध को मौके पर पीटकर पुलिस को सौंप दिया था। शमशेर की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने अपहरण के आरोपी से पूछताछ की लेकिन कोई अहम जानकारी हासिल नहीं हुई। इंस्पेक्टर बीएल भारती ने बताया कि रविन निवासी लक्ष्मीनिया पलका जिला डोनसा नेपाल को जेल भेज दिया गया है।

