तम्बाकू सेवन व्यक्ति ही नहीं सभ्यता का भी विनाशक है
हरिद्वार। एसएमजेएन कॉलेज में विश्व तम्बाकू दिवस पर एक कार्यकम का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि तम्बाकू से बने प्रत्येक उत्पाद मनुष्य के शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। धूम्रपान करने से शरीर पर अनेक प्रकार के दुष्प्रभाव पड़ते हैं। इसके सेवन से जहां फेफड़े, बडी आंत, लीवर और मुंह के कैंसर होने की सम्भावना होती है, वहीं यह डाइबिटीज, दिल रोग व रक्तचाप को भी बढ़ाता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने किया। डॉ. प्रदीप त्यागी ने कहा कि तम्बाकू सेवन व्यक्ति नहीं सभ्यता का विनाशक है। सभ्यता के बचाव के लिए तम्बाकू निषेध महत्वपूर्ण है। एंटी ड्रग्स क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सोही ने बताया कि महाविद्यालय परिसर तम्बाकू सेवन से पूर्णतया मुक्त है। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर व स्पीच की प्रस्तुति दी गयी। तम्बाकू पर नाट्य प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. जगदीश चन्द्र आर्य, डॉ. नलिनी जैन, विनय थपलियाल, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. पूर्णिमा सन्दरियाल, डॉ. रजनी सिंघल, प्रियंका, डॉ. विनीता चौहान, रिंकल गोयल, रिचा मिनोचा, डॉ. रेणु सिंह, आस्था आनन्द, विनीत सक्सेना आदि मौजूद थे।

